Categories: IndiaIndia NewsNews

कांग्रेस की राह पर चली बीजेपी, बीजेपी शासित राज्यों ने उठाया ये बड़ा कदम

असम की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। हालांकि ये कर्जमाफी सिर्फ 25 प्रतिशत की ही है। वहीं गुजरात की सरकार ने किसानों का बिजली का बिल माफ कर दिया है।

ये वोट बैंक की मजबूरी ही है कि बीजेपी भी अब कांग्रेस की राह पर चल पड़ी है। जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बन रही है, वहां पर सरकार किसानों का कर्ज माफ कर रही है। दो दिन पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ मेंं सरकार बनने की कुछ घंटे के अंदर ही वहां की नवेली सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया। अब बीजेपी शासित राज्य भी कांग्रेस शासित राज्यों की तरह कसानों का कर्ज माफ कर रहे हैं। असम की सरकार ने प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया है। हालांकि ये कर्जमाफी 25 प्रतिशत ही है। अधिकतम 25 हजार रुपये तक किसानों की कर्जमाफी को मंजूरी दी गई है।

किसानों की कर्जमाफी पर असम की सरकार करीब 600 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सर्बानंद सोनवाल सरकार के इस फैसले से प्रदेश के आठ लाख किसानों को फायदा होगा। सरकार के इस कर्जमाफी के फैसले में सभी तरह के लोन शामिल हैं। फिर चाहे वो किसान क्रेडिट कार्ड से लिया गया हो या फिर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से लिया गया हो।

इधर असम सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है, उधर गुजरात की विजय रूपाणी ने किसानों का 650 करोड़ रुपये का बिजली का बिल माफ कर दिया है। सरकार के इस फैसले से करीब 6 लाख किसानों को फायदा होगा। गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल ने इस राहत की घोषणा करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा 124 और 135 के तहत बिजली चोरी या फिर बिजली का बिल ना भरने की वजह से जिनकी बिजली लाइनें काटी गई थीं, 500 रुपये की फीस में उनके कनेक्शन फिर से जोड़ दिए जाएंगे. इसका फायदा खेती और कमर्शियल इस्तेमाल करने वाले लोगों को मिलेगा।

इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर दोगली राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि मध्यप्रदेश की सरकार जब किसानों का कर्ज माफ कर सकती है तो गुजरात की सरकार किसाानों कर्ज क्यों माफ नहीं कर सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.