Blog

असदुद्दीन ओवैसी के मंच से पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वाली लड़की के साथ क्या हुआ?

बेंगलुरु में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद असदुदीन ओवैसी के मंच से पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमूल्या लियोना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है और अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे उसे परप्पाना अग्रहारा की सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। अमूल्या को लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ये आशंका जाहिर की है कि जो दिख रहा है उसके पीछे कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं। ये वीडियो 21 जनवरी का है।

अमूल्या लियोना के पिता जेडीएस नेता हैं। उन्होंने बेटी के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। उनके मुताबिक उन्होंने कई बार उससे मुसलमानों से दूर रहने की नसीहत दी थी। पिता ने कहा कि मैंने उसे कई बार भड़काऊ बयान नहीं देने के लिए कहा है लेकिन उसने नहीं सुना।

क्या है मामला?

CAA, NRC और NPR के विरोध में बेंगलुरु में एक रैली थी। जिसमें AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे। रैली के दौरान लड़की ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। हालांकि इसके तुरंत बाद ओवैली ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि वो इससे सहमत नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ‘हम भारत के लिए हैं’। 

अमूल्या के ऐसा करते ही ओवैसी ने तुरंत उससे माइक छीन लिया। इसके बाद लोगों ने वहां मौजूद लोगों ने उससे माइक छीन लिया। लोगों ने उसे स्टेज से उतार दिया। महिला को मंच से नीचे उतारे जाने के बाद ओवैसी ने कहा कि न तो मेरा और न ही मेरी पार्टी का उक्त महिला से कोई संबंध है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.