Categories: IndiaNews

प्रणब मुखर्जी, संघ विचारक नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भारत रत्न, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऐलान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र की मोदी सरकार ने देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

प्रणब दा के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और संघ विचारक नानाजी देशमुख और मशहूर संगीतकार भूपेन हजारिका को भी मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसकी घोषणा की।

देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई 2012 को प्रणब मुखर्जी ने शपथ ली थी। वो जुलाई 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उनकी जगह रामनाथ कोविंद ने ली। 1984 में प्रणव मुखर्जी वित्तमंत्री रहे। राव के मंत्रिमंडल में उन्होंने 1995 से लेकर 1996 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।

नानाजी देशमुख:

नानाजी देशमुख संघ विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1916 को हुआ था। 27 फरवरी, 2010 को उनका निधन हुआ था। 1977 में जनता पार्टी की सरकार में उन्हें मोरारजी देसाई मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मंत्रिपद को ठुकरा दिया था कि 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोग सरकार से बाहर रहकर समाजसेवा का काम करें तो अच्छा है। 1940 में डॉ. हेडगेवार के निधन के बाद नानाजी ने संघ की शाखाओं से जुड़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया था।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल नागपुर में संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हुए थे। उनके वहां जाने का कांग्रेस के नेताओं विरोध किया था। उन्हें वहां नहीं जाने की सला दी थी। मना करने के बावजूद प्रणब मुखर्जी संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

भूपेन हजारिका:

मशहूर संगीतकार भूपेन हजारिका पूर्वोत्तर राज्य असम के रहने वाले थे। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा उन्होंने ने हिंदी और बंगला समेत कई दूसरी भाषाओं में गाने गाए थे। उन्होंने फिल्म ‘गांधी टू हिटलर’ में महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन’ गाया था। उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा गया था। 8 सितंबर 1926 को असम के सदिया में उनका जन्म हुआ था।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत रत्न के ऐलान के बाद प्रणब मुखर्जी को बधाई धी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न सम्मान मिलने पर मुझे खुशी है। कांग्रेस पार्टी के लिए गर्व की बात है कि हमारे स्वयं के एक व्यक्ति की सार्वजनिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपार योगदान को मान्यता और सम्मान मिला है।”

राहुल गांधी ने नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने पर भी खुशी जाहिर की।

araashok

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.