Categories: IndiaNews

58 साल के भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री बने। बघेल के साथ ही राज्यपाल ने टी.एस. सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय नेताओं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, पंजाब के मंत्री एवं मशहूर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, नेशनल कान्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला, सांसद राज बब्बर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बघेल की ताजपोशी समारोह में प्रदेश कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक बृहमोहन अग्रवाल औऱ भूपेश बघेल की पत्नी मुकेश्वरी बघेल, उनकी बेटियां सहित परिवार के लोग मौजूद थे।

दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र से 5वीं बार विधायक चुने गए बघेल अक्टूबर, 2014 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। वह रमन सिंह के नेतृत्ववाली बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए रणनीति बनाकर काम करते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि प्रचार पर करोड़ों रुपये बहाने के बावजूद रमन सरकार धराशायी हो गई। विधानसभा की 90 सीटों में से कांग्रेस को 68 सीटें मिली हैं।

बघेल ने प्रदेश कांग्रेस की कमान तब संभाली, जब मई, 2013 में नक्सलियों ने झीरम घाटी से गुजरते कांग्रेस के काफिले पर हमला कर तब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल सहित करीब 25 बड़े नेताओं की हत्या कर दी थी। हिंसापूर्ण तरीके से पार्टी के शीर्ष नेताओं का सफाया कर दिए जाने के बाद बघेल ने जिस कुशलता के साथ पार्टी को फिर से खड़ा किया और आज सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचाई, उसकी सभी तारीफ करते हैं।

बघेल अविभाजित मध्य प्रदेश की दिग्वजय सिंह सरकार में और फिर छत्तीसगढ़ बनने के बाद अजीत जोगी के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे। 58 वर्षीय बघेल को रविवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.