Categories: IndiaNews

नोटों की गड्डियों पर सोता था ये इंजीनियर, छापेमारी में अधिकारियों के उड़े होश

‘सुशासन बाबू’ नीतीश कुमार के राज में निगरानी विभाग ने एक ऐस इंजीनियर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है जो नोटों की गड्डियों पर सोया करता था।

पटना के पटेल नगर में निगरानी विभाग की छापेमारी में इंजीनियर के आवास पर पलंग के नीचे से गडिड्यों से भरे बैग मिले हैं। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद और कैशियर शशिभूषण कुमार को निगरानी विभाग के अधिकारियों ने 14 लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये रिश्वत पटना के पास बिहटा से बिक्रम के बीच बन रहे सड़क के अनुबंध के लिए मांगी गई थी। ये डील 28 लाख रुपये में तय हुई थी। 50 फीसदी एडवांड डील के तहत 14 लाख रुपये देने के लिए अभियंता ने कॉन्ट्रैक्टर को अपने आवास पर बुलाया था। निगरानी विभाग के अफसरों को पहले से ही इस बात की सूचना मिल गई थी। पहले से ही मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी विभाग के डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि साज इंफ्राकॉम प्रोजेक्ट लिमिटेड के कॉन्ट्रैक्टर अखिलेश कुमार जयसवाल का सड़क बनाने का काम बिहटा से बिक्रम तक चल रहा है, जिसके अनुबंध के लिए कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद सिंह और शशिभूषण कुमार कैशियर ने पथ निर्माण विभाग द्वारा 28 लाख रुपये की मांग की थी। पहली किश्त 14 लाख रुपये देने के लिए तय हुआ था। इसी दौरान इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इंजीनियर के ठिकानों पर की गई छापेमारी में अब तक 2 करोड़ 40 लाख रुपये बरामद किए कुए जा चुके हैं। इस दौरान जमीन के कागजात के अलावा अन्य सामान भी मिले हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.