Categories: IndiaIndia NewsNews

बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत

बिहार के वैशाली के सहदोई बुजुर्ग में बड़ा रेल हादसा हुआ है। जिसमें 7 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौत का ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। तड़के सुबह करीब 4 बजे सीमांचल एक्सप्रेस के के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए। तीन स्लीपर, एक जनरल और एक एसी कोच पटरी से उतरे हैं। बताया जा रहा है कि एक डिब्बा पूरी तरह से पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुखार मच गई।

हादसे के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेलवे की तरफ से रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। सोनपुर का हेल्पलाइन नंबर 06158221645 ये है, जबकि हाजीपुर में के लिए ये हेल्पलाइन नंबर 06224272230 जारी किया गया है। वहीं बरौनी में पूछताछ के लिए आप इस नंबर पर 06279232222 फोन कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि रेलवे की पटरी टूटी हुई मिली है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसकी वजह से हादसा हो सकता है। हालांकि हादसे की असल वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद से ही इस रूट से पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। जबकि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.