NRC पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बताया कौन रहेगा देश में और किसे किया जाएगा बाहर!

देश में एक बार फिर NRC का मुद्दा गरमा गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने देश में NRC लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को NRC जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हिंदू शरणार्थियों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें NRC की वजह से बंगाल नहीं छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि सिख, जैन, बुद्धिस्ट और क्रिश्चियन शरणार्थियों को भी डरने की जरूरत नहीं है।

अमित शाह ने अपने बयान में साफ किया कि पश्चिम बंगाल में NRC लागू करने से पहले सिटिजन अमेंडमेंट बिल लाया जाएगा। इस बिल के जरिए शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। अपने बयान में कहीं भी अमित शाह ने मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के बात नहीं की। ऐसे में सवाल ये है कि क्या मुस्लिम शरणार्थियों को NRC के जरिए सरकार देश से बाहर भेजने की तैयारी कर रही है? सवाल ये भी है कि हिंदू और मुस्लिम शरणार्थी में आखिर भेदभाव क्यों?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में NRC लागू किया चाएगा और चुन चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी घुसपैठिये को छोड़ा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आज से NRC पर काम शुरू, इस तरह की जाएगी आपके दस्तावेज की जांच?

इसे भी पढ़ें: असम में 19 लाख लोगों का क्या होगा?

इसे भी पढ़ें: असम के बाद अब इस प्रदेश में लागू होगा NRC!

इसे भी पढ़ें: NRC पर गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

इसे भी पढ़ें: NRC पर अमित शाह Vs ममता बनर्जी !

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.