Categories: IndiaNews

बिहार BJP में चुनाव से पहले सिर फुटौव्वल, पटना एयरपोर्ट पर रविशंकर प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी, काले झंडे दिखाए

लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिनों बाद बिहार में मतदान होगा। लेकिन मतदान से पहले बिहार बीजेपी में सिर फुटौव्वल शुरू हो गया है।

पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। इस दौरान एयरपोर्ट पर पहुंचे रविशंकर प्रसाद के खिलाफ आरके सिन्हा के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और काले झंडे भी दिखाए। हंगामा कर रहे आरके सिन्हा के समर्थकों ने गो बैक रविशंकर के नारे भी लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बीजेपी नेताओं के समर्थकों को शांत कराया।

पटना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी के बीच रविशंकर प्रसाद बाहर निकले, लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वो सीधे पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए।

रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थकों के बीच पटना साहिब सीट को लेकर बवाल हुआ है। दरअसल बीजेपी के मौजूदा बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। खबरों के मुताबिक, आरके सिन्हा भी पटना साहिब से टिकट की दावेदार पेश कर रहे थे, लेकिन उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। यही वजह है कि उनके समर्थक नाराज हैं और वो रविशंकर प्रसाद का विरोध कर रहे हैं।

पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी की किरकिरी के बाद मीडिया के सवालों का पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने जवाब दिया। उन्होंने पूरे मामले पर साफाई देते हुए कहा कि बीजेपी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन है, जिसकी विचारधारा और संगठन की मजबूत बुनियाद है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के उत्साहित नेता, कार्यकर्ता पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के नए उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद जी के स्वागत में जुटे थे, जहां कुछ अवांछित लोगों हंगामा कर दिया।

araashok

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.