Categories: IndiaNews

गुजरात: अमित शाह ने गांधीनगर से भरा नामांकन, रोड शो कर जनता से की पार्टी को जिताने की अपील

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।

गांधीनगर लोकसभा पर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी मौजूदा सांसद हैं। अमित शाह ने नामांक दाखिल करने के बाद कहा कि वो आडवाणी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ रहे अमित शाह ने लोगों से पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने की आपील की। उन्होंने जनता से कहा कि वो राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जिताने के लिए वोट दें।

बीजेपी अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मौजूद थे। इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और एलजेपी अध्यक्ष राम विलास पासवान भी शाह के साथ मौजूद थे। नामांकन भरने से पहले अमित शाह और पार्टी के दूसरे नेताओं ने नारनपुरा में लोगों को संबोधित किया इसके साथ ही एक रोड शो भी किया।

राज्यसभा सदस्य अमित शाह इस सीट पर आडवाणी के स्थान पर चुनाव लड़ेंगे। आडवाणी 1998 से गांधीनगर सीट पर चुनाव जीत रहे थे। ऐसे में अमित शाह के लिए इस सीट से जीत हासिल कर पार्टी के साथ इलाके की जनता को एक संदेश देना होगा। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.