Categories: IndiaIndia NewsNews

कांग्रेस के प्लान ‘प्रियंका’ से लाल हुई बीजेपी, बोली- महासचिव तो इनके घर का पद

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना तुरुक का इक्का भी फेंक दिया है। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अब फुल टाइम राजनिति में उतर गई हैं। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि ज्योतिरादित्य सिंध्या को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। बहन की राजनीति में एंट्री पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी बहन बहुत कर्मठ है। उन्होंने प्रियंका को ये जिम्मेदारी सिर्फ दो महीने के लिए नहीं दिया है, बल्कि मिशन दिया है कि कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार करें।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री को मास्टरस्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश नजर आ रहा है, लेकिन कांग्रेस के प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने को बीजेपी ने परिवारवाद से जोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाना साधते के लिए कहा ”कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है। जबकि हमारे यहां पार्टी ही परिवार है।”

प्रियंका की एंट्री से कांग्रेस को कितना फायदा मिलेगा?

47 साल की प्रियंका गांधी को कुशल मैनेजर, मजबूत कैंपनेर और बेहतरीन आर्टिक्ट माना जाता है। अभी तक वो सिर्फ भाई और मां के लिए प्रचार करती नजर आती थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में जमकर चुनाव प्रचार किया था। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से उत्तर प्रदेश में लगभग खत्म हो चुकी कांग्रेस को नई जान मिलेगी।

 

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

7 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.