‘कालाधन’ रखने वालों की पहली लिस्ट भारत को मिल गई है

स्विट्जरलैंड सरकार की तरफ से स्विस बैंक में भारतीय खाताधारकों की पहली सूची भारत सरकार को सौंप दी गई है। सरकार इन जानकारियों का अध्यन कर रही है, ताकि विदेशों में गलत तरीके से पैसे रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

हालांकि इस सूची में ज्यादातर खाते वो हैं जो कार्रवाई की डर से बंद हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्विस बैंक ने उन सभी भारतीयों के खातों के लेन-देन का विवरण भारत सरकार को दिया है, जो 2018 के बाद से एक दिन के लिए भी सक्रिय रहे हों। आपको बता दें कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच बैंकिंग सूचनाओं के स्वतः आदान-प्रदान का समझौता हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिस्ट में ज्यादा उन भारतीय खाताधारकों के नाम हैं, जो दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों, अमेरिका, ब्रिटेन, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिकी देशों में रहते हैं और बिजनेसमैन हैं। बताया गया है कि कार्रवाई के डल से करीब 100 खाते 2018 से पहले ही बंद हो चुके हैं। स्विस सरकार इन खातों की जानकारी भी साझा करने की प्रक्रिया में जुटी है। बताया जा रहा है कि ये खाते ऑटो पार्ट्स, केमिकल, टेक्सटाइल, रियल एस्टेट, हीरा और स्टील प्रोडक्ट से जुड़े कारोबारियों के हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के खातों की जानकारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि इसी साल जून में स्विट्जरलैंड की सरकार ने स्विस बैंक में कालाधन रखने वाले 50 भारतीयों के नाम उजागर किए थे। इनमें ज्यादातर कोलकाता, मुंबई, गुजरात और बेंगलुरु के थे। इसके अलावा पिछले एक साल में 100 से ज्यादा भारतीय खाताधारकों के नाम सामने आ चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.