Blog

BSNL और उसके कर्मचारियों का क्या होगा?

कर्ज में डूबी सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल की हालत धीरे-धीरे और खराब होती जा रही है। कर्ज इतना बढ़ गया है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रही है।

बीएसएनएल ने अपने कर्मचारियों को जून की सैलरी देने में असमर्थता जताई है। बीएसएनएल के कॉर्पोरेट बजट ऐंड बैंकिंग डिविजन के सीनियर जनरल मैनेजर पूरन चंद्र ने टेलिकॉम मिनिस्ट्री को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि हर महीने के रेवेन्यू और खर्चों में गैप के चलते अब कंपनी का संचालन जारी रखना मुश्किल हो गया है। क्योंकि कर्ज अब ऐसे लेवल पर पहुंच गया है जहां बिना किसी पर्याप्त इक्विटी को शामिल किए BSNL के ऑपरेशंस जारी नहीं रख पाएगी।

बीएसएनएल इस वक्त सबसे ज्यादा घाटा सहने वाली पीएसयू है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल को दिसंबर, 2018 के आखिर तक 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का परिचालन नुकसान झेलना पड़ा था।

पीएम से दखल देने की मांग

बीएसएनएल के इंजीनियरों और पेशेवरों के एक संघ ने पीएम मोदी को खत लिख कर कंपनी को दोबारा उठाने के लिए हस्ताक्षेप करने की मांग की है। खत में संघ ने कहा कि उन कर्मचारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए जो अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि खुद प्रधानमंत्री ने कुछ महीने पहले ही बीएसएनएल के हालात का जायजा लिया था। हालांकि पीएम के जायजा लेने के बाद भी हालात ठीक नहीं हुए हैं, बल्कि पहले से और खराब हो गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.