Categories: IndiaNews

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को वित्तमंत्री अरुण जेटली पेश करेंगे अंतरिम बजट

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा।

31 जनवरी को सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वहीं वित्तमंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को अपनी सरकार का अंतरिम बजट पेश करेंगे। अप्रैल और मई के महीने में लोकसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सरकार मध्यवर्ग को लुभाने के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है।

हाल में हुए 5 राज्यों में विधनसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने किसानों के मुद्दों को उठाया था। इन चुनावों में कांग्रेस को तीन राज्यों में बड़ी कामयाबी मिली थी। वहीं बीजेपी को पांचों राज्यों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मोदी सरकार अंतरिम बजट में किसानों के लिए भी बड़े ऐलान कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार  आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक कर सकती है। फिलहाल यह सीमा 2.5 लाख तक है। नोटबंदी और जीएसटी से नाराज चल रहे व्यापारियों को लेकर भी मोदी सरकार बड़े ऐलान कर सकती है। कुछ वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

जनता को लुभाने का मोदी सरकार के पास लोकसभा चुनाव से पहले ये आखिरी मौका होगा। ऐसे में सरकार की ये कोशिश होगी कि वह हर वर्ग को अपने अंतरिम बजट से संतुष्ट करे, ताकि चुनाव में उसे इस चीज का फायदा मिल सके।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.