3 हजार करोड़ के कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ ने की खुदकुशी, ये थी वजह!

कैफे कॉफी डे के संस्थापक और मालिक वीजी सिद्धार्थ ने मंगलुरु के नेत्रावती नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली है।

सिद्धार्थ 36 घंटे से लापता थे। अब उनका शव नेत्रावती नदी से बरामद किया गया है। उनकी कंपनी कैफे कॉफी डे पर 7 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। वो 29 जुलाई को मंगलुरु में नेत्रावती नदी के पास अपनी कार से नीचे उतरे थे और ड्राइवर से जाने के लिए कहा था। तभी से वो लापता थे। ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि उन्होंने नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली है। और ऐसी हुआ। गोताखोर और मछुआरे समेत 200 लोगों की टीम नेत्रावती नदी में सिद्धार्थ को ढूंढने में जुटी हुई थी।

सिद्धार्थ का एक पत्र भी सामने आया था जिसमें उन्होंने कर्ज के बार में जिक्र किया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जो भी कंपनी पर कर्ज है उसके लिए वही जिम्मेदार है, ऐसे में कंपनी के अधिकारियों को परेशान न किया जाए। उन्होंने पत्र में लिखा 37 सालों तक कड़ी मेहनत से काम करने के दौरान कंपनी में 30,000 नौकरियां पैदा हुईं। लेकिन मैं अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद मुनाफे का बिजनेस खड़ा नहीं कर सका। सिद्धार्थ की कंपनी की कीमत तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की है। सिद्धार्थ पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद हैं।

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page- https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter- https://twitter.com/News_Nukkad

Ashish Ranjan

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.