Categories: IndiaNews

कोलकाता में CBI-पुलिस का हाईवोल्टेज ड्रामा, ममता ने पीएम और डोभाल पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के घर पर रविवार शाम को छापा मारने गई सीबीआई और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की के हालात बन गए।

सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के आवास पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने सीबीआई की टीम को अंदर जाने से रोक दिया। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, उन्होंने सीबीआई से वारंट के बारे में पूछा, लेकिन टीम ने वारंट दिखाने से माना कर दिया और कहा कि यह गुप्त कार्रवाई है। इसके बाद सीबीआई अधिकारियों को पुलिस ने रोक दिया। इस मौके और पुलिस सीबीआई के बीच धक्का-मुक्की की हालात बन गए। पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में लेने की खबर जंगल में आग की तरह फैली। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक सियासी हलचलें तेज हो गईं। इधर पुलिस सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में लेकर थाने गई। उधर, सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव का बयान आया। उन्होंने कहा कि शारदा चिटफंड मामले में कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए टीम उनके यहां गई थी।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सीबीआई की टीम को छोड़ दिया। नागेश्वर राव ने यह भी कहा कि कोलकाता में जो घटना सामने आई उसे लेकर एजेंसी कानूनी सलाह ले रही है, उसके हिसाब से कदम उठाएगी।

इसके बाद राज्य की सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अजेंसी के जरिए संघीय ढांचे को बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से सीबीआई को निर्देश दे रहे थे। ममता देश के संघीय ढांचे को बचाने के लिए शहर के मध्य में धरने पर बैठ गईं।

नाराज ममता ने कहा, “मुझे दुख है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल एजेंसी को निर्देश दे रहे हैं। वह उसे लागू कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं। उन्हें जनता को बताना चाहिए कि यह सही नहीं है।”

उधर, इस मुद्दे पर बीजेपी का भी बयान आया। बीजेपी ने कहा कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर काम कर रही है। लेकिन राज्य की ममता सरकार एजेंसी के काम में बाधा डालने का काम कर रही है। रात होते-होत मामला थोड़ा शांत जरूर हुआ, लेकिन सोमवार को इस मामले में सीबीआई कोई बड़ा कमद उठा सकती है। वहीं ममता सरकार भी केंद्र और सीबीआई से दो-दो हाथ करे के लिए तैयार बैठी है।

gurubhai121

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.