सिर्फ एक मिस्ड कॉल से पता करें आपके PF अकाउंट में कितना पैसा

किसी भी नौकरी-पेशा शख्स की सैलरी की एक निश्चित रकम EPF के रूप में जरूरत कटती है। एक तरीके से ये उसकी बचत होती है जो रिटायर होने पर उसे मिलती है। या फिर जब वो उस संस्थान को छोड़ता है जिसमें वो काम कर रहा है तो उसे वो रकम मिल जाती है।

कई कर्मचारियों को ये पता नहीं होता कि उनके पीएफ अकाउंट में कितना पैसा है। या हर महीने उनके अकाउंट में कंपनी की तरफ से कितने रुपये जमा किये जा रहे हैं। डिजिटल मीडिया के इस दौर में अब EPF से जुड़ी जानकारी पता करना बहुत आसान हो गया है। अब सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर पता कर सकते हैं कि आपके EPF में कितने रुपये है।

अकाउंट की जानकारी पाने के लिए EPFO ने ये (011-22901406) नंबर जारी किया है। इस नंबर पर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देनी होगी। आपके कॉल करने के बाद दो घटी बजेगी और फिर फोन खुद ही कट जाएगा। फोन कटने के कुछ ही वक्त के अंदर आपके पास मैसेज के जरिये EPF अकाउंट की डिटेल आ जाएगी। अगर आप मैसेज के जरिये EPF का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजना होगा। जैसे ही आप SMS करेंगे, वैसे ही EPFO की तरफ से आपके पीएफ योगदान और बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

SMS करने का तरीका भी आसान है। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘EPFOHO UAN’ लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। यह सुविधा 10 भाषाओं अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बांग्ला में उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप UMANG ऐप्प के जरिए भी अपने पीएफ खाते की जनाकारी ले सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल में इस ऐप्प को डाउनलोड करना होगा। फिर अपना UAN नंबर डालना होगा। UAN नंबर डालते ही आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसको डालते ही आप पासबुक के कॉलम में चले जाएंगे। वहां पर आप अपने पीएफ अकाउंट की डिटेल पता कर सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.