Categories: IndiaNews

छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में BSF के 4 जवान शहीद, 2 घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में बीएसएफ के एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत चार जवान शहीद हो गए हैं। इस मुठभेड़ में बीएसफ के दो जवान घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवान कांकेर के पखानजुर इलाके में हर रोज की तरह गश्त कर रहे थे, उसी दौरान नक्सलियों आईईडी से किए गए हमले की चपेट में वो आ गए। हमले के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

अधिकारी बताया कि नक्सलियों के इस हमले में सहायक सब इंस्पेक्टर बिपुल बोरा, कांस्टेबल सीलम रामकृष्णा, इशरार खान और तुमेश्वर की जान चली गई। ये सभी बीएसएफ की 114वीं बटालियन के जवान थे। बीएसएफ अपने बयान में कहा है कि नक्सली भी हताहत हुए हैं। इलाके को घेर लिया गया। साथ ही घायल बीएसएफ जवानों को अस्पताल पहुंचा दिया गया।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ जवानों के शहीद हो जाने पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने अर्धसैनिक बल के महानिदेशक रजनीकांत मिश्रा से इस घटना के बारे में जानकारी ली। राजनाथ ने ट्वीट कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि “वो बहादुरी से लड़ते हुए देश के लिए अपने प्राण गंवा दिए।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.