कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार, UNSC का इस मामले में दखल देने से इनकार

कश्मीर मुद्दें पर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है।

कश्मीर मुद्दें पर पाकिस्तान के कहने और चीन के दखल देने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान कश्मीर मामले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यह कहते हुए दखल देने से इनकार कर दिया कि यह मामला दो देशों के बीच का है, यानी भारत और पाकिस्तान का है। इस मामले में तीसरे पक्ष को दखल देने की कोई जरूरत नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता भी यही कहता है कि कश्मीर मामला द्विपक्षीय है और इसमें किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं होगी।

यूएनएससी में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान इस मुद्दे पर फटकारते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 भारत का आंतरिक मामला है। इसमें बाहरी लोगों को दखल देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया है और सरकार धीरे-धीरे वहां से पाबंदियां हटा रही है। उन्होंने कहा कि हम अपनी नीति पर हमेशा की तरह कायम हैं। अकबरुद्दी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारत एक संपन्न और जीवंत लोकतंत्र है और हम इसी को जीते हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का मुद्दा पाकिस्तान अंतरराष्ट्री मंच पर उठा रहा था। धारा 370 हटाए जाने से नाराज पाकिस्तान ने यह मुद्दा यूएनएससी में उठाया था। पाकिस्तान के कहने पर चीन ने यूएनएससी को पत्र लिख कर इस मुद्दे पर बैठक की मांग की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.