तस्वीरें: CAA के विरोध में दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर उमड़ा जनसैलाब, हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी है। विरोध-प्रदर्शन के लिहाज से शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा।

राजधानी दिल्ली पर पूरे देश की निगाहें थीं कि कहीं कोई हिंसा न हो। लेकिन, दिल्ली में कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई। इस बीच हजारों की तादात में लोग दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। नामाज पढ़ने के बाद मस्जिद के बाहर लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जामा मस्जिद के बाहर जनसैलाब उमड़ा था। लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के विरोध में भी नारे लगे। लोग नागरिकता बिल को वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे।

कुछ लोगों के हाथों में तिरंगा था, जो ऊंचाई पर खड़े होकर लहरा रहे थे। वहीं, कुछ लोग एक लंबा तिरंगा लिए मस्जिद के बाहर मार्च कर रहे थे। एक सुर में सभी लोगों ने इस कानून को सरकार से वापस लिए जाने की मांग की।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी जामा मस्जिद पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन किया। भीम आर्मी ने जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च निकालने के लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर आजाद जामा मस्जिद पहुंचे। मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रदर्शन के दौरान जामा मस्जिद के बाहर कोई हिंसा नहीं हुई। लेकिन, दिल्ली गेट के बाहर हिंसा हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जंतर-मंतर जाने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

पुलिस ने भीड़ पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। साथ ही कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को पीटा

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.