हैदराबाद मुठभेड़ पर चीफ जस्टिस बोबडे का बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे हैदराबाद एनकाउंटर पर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि न्याय कभी भी जल्दबाजी में किया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इंसाफ बदले की भावना से किया जाए तो अपना मूल चरित्र खो देता है। तेलंगाना पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक युवती के साथ रेप और हत्या के चार आरोपियों को एनकाउंटर में मारे जाने की पृष्ठभूमि में चीफ जस्टिस की ये टिप्पणी काफी अहम है।

कानून हाथ में लेने पर पुलिस को अब विभिन्न वर्गों से आलोचना का सामना करना पड़ा है तो देशभर में लोगों ने बड़े पैमाने पर इसका स्वागत भी किया है। राजस्थान हाईकोर्ट के एक नए भवन का उद्घाटन करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा, “देश में हाल की घटनाओं ने नए जोश के साथ एक पुरानी बहस छेड़ दी है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपराधिक न्याय प्रणाली को अपनी स्थिति और समय के साथ अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “न्यायपालिका में आत्म-सुधारात्मक उपायों को लागू करने की जरूरत है, लेकिन उन उपायों को प्रचारित किया जाना चाहिए या नहीं, यह बहस का विषय हो सकता है। मेरा मानना है कि संस्थान को अगर जरूरत है तो उसे खुद ही अपने आपको सही करना चाहिए।”

चीफ जस्टिस ने कहा, “हमारे पास मुकदमेबाजी में तेजी लाने के लिए उपाय हैं। ऐसे कानून हैं जो मुफ्त मुकदमेबाजी में मध्यस्थता प्रदान करते हैं। हमें सभी जिला अदालतों में अनिवार्य मुकदमेबाजी मध्यस्थता क्यों नहीं करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “आश्चर्यजनक रूप से मध्यस्थता में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए कोई पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं है। हमने पहल की है और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से इस पर काम करने के लिए कहा है।” बोबडे ने कहा कि वह न्याय प्रणाली में सुधार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर गौर कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.