Categories: IndiaNews

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, सूची में यूपी, मध्य प्रदेश और हरियाणा के प्रत्याशियों के हैं नाम

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 18 प्रत्याशियों के नाम हैं।

लिस्ट में हरियाणा के 6, मध्य प्रदेश के 3 और उत्तर प्रदेश के 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से कुमारी शैलजा, सिरसा से अशोक तंवर और रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुरुग्राम से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

मध्य प्रदेश के भिंड से देवाशीष जरारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से आरके चौधरी, अम्बेडकर नगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राज किशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजित प्रताप कुशवाहा, चंदौली से शिवकन्या कुशवाहा और भदोही से रमाकांत यादव को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.