बिहार में चमकी के बाद अब लू का कहर, लू-चमकी से 200 मौत

बिहार में चमकी बुखार के बाद अब लू का प्रकोप लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। लू से प्रदेश में चमकी बुखार और लू से अब तक 200 लोगों की मौत हो गई है।

बिहार में चमकी बुखार ने हाहाकार मचा रखा है। सरकार और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। महामारी की तरह फैली इस बीमारी से 5 और मासूमों ने दम तोड़ दिया है। चमकी बुखार से जहां 125 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। अकेले मुजफ्फरपुर में ही अब तक 114 बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसमें SKMCH में 95 बच्चों की जान गई है। इस बीच प्रदेश में लू से 75 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। लू और चमकी से प्रदेश में अब तक 200 लोलों की जान चली गई है।

राज्य में चमकी और लू के प्रकोप ने प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल कर रख दी है। सरकार और प्रशासन के इंतेजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस बीच खबर है कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई सर्वेक्षण करने वाले हैं। सीएम नवादा, गया और औरंगाबाद जिलों के कई जगहों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वे करने के बाद सीएम नीतीश कुमार एएनएमएमसीएच भी जाएंगे। जहां लू और गर्मी की वजह से बीमार लोगों का हाल-चाल जानेंगे।

आपको बता दें कि मंगलवार को भी नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने SKMCH का दौरा किया था। यहां पहुंचने पर दोनों को विरोध का सामना करना पड़ा था। लोगों ने नीतीश कुमार के विरोध में नारेबाजी की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.