मनोज तिवारी पर दिल्ली के करावल नगर में हमला, बाल-बाल बचे

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने खुद के ऊपर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस हमले वो बाल-बाल बच गए हैं।

मनोज तिवारी ने गांधी संकल्प यात्रा के दौरान दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में खुद के ऊपर हुए हमले की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि गांधी संकल्प यात्रा के दौरान किसी ने जलता हुआ पटाखा फेंका जो मेरे और मोहन सिंह बिष्ट के शरीर पर आकर फट गया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोहन सिंह बिष्ट के दाहिने हाथ पर चोट आई है, उनका कुर्ता भी जल गया है। तिवारी ने कहा कि इस हमले में वो बाल-बाल बच गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने कायराना हमला किया है। गौरतलब है कि उत्तर पूर्व जिला की ओर से शुक्रवार को करावल नगर विधानसभा में गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया था। गांधी संकल्प यात्रा में मनोज तिवारी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.