दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया बड़ा चैलेंज

संसद एनेक्सी में सोमवार को कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में 20 पार्टियां शामिल हुईं।

देश की मौजूदा हालात पर इस बैठक में खास तौर पर चर्चा की गई। मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्या का समाधान करने के बजाय नरेंद्र मोदी राष्ट्र को विचलित करने और लोगों को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि युवाओं की आवाज वैध है, इसे दबाया नहीं जाना चाहिए, सरकार को इसे सुनना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी को छात्रों के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं है। मैं उन्हें किसी भी विश्वविद्यालय में जाने के लिए चुनौती देता हूं कि वो वहां बिना पुलिस के जाएं और लोगों को बताएं कि वो इस देश के लिए क्या करने जा रहे हैं।”

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिय गांधी ने बयान जारी कर कहा, सरकार ने शासन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार नफरत फैलाने और देश के लोगों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश की। सोनिया ने कहा कि संविधान को कमजोर किया जा रहा है और शासन के उपकरणों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने सिर्फ हफ्तों पहले के अपने स्वयं के बयानों का खंडन किया है जो उन्होंने हफ्तों पहले दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

7 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

7 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.