Blog

दिल्ली: जिन इलाकों में हिंसा हुई, वहां अब हालात कैसे हैं?

तीन दिनों तक जलने के बाद दिल्ली के हिंसा ग्रस्त इलाकों में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। सीलमपुर में हालात धीरे-धीरे सुधरते दिख रहे हैं। यहां सुबह 4:30 बजे के बाद से हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है।

वहीं पुलिस ने बाबरपुर, जाफराबाद और गोकुलपुरी में यातायात बंद कर रखा है। कुल मिलाकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है। नॉर्थ ईस्ट इलाके के सभी स्कूल आज भी बंद हैं।  CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा टाल दी गई है। देर रात NSA अजित डोभाल हिंसा ग्रस्त इलाकों में पहुंचे। यहां उन्होंने गाड़ी में बैठकर हालात का जायजा लिया। आपको बता दें कि इस हिंसा में अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से चार लोगों की मौत आज इलाज के दौरान हुई है। जबकि 56 पुलिसवालों समेत करीब 200 लोग घायल हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

आधी रात को सुनवाई       

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर आधी रात दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई घायलों के हालात पर केंद्रित रही। अदालत ने हिंसा ग्रस्त इलाकों में एंबुलेंस की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कहा है। साथ ही, मुस्तफाबाद इलाके के अल हिंद अस्पताल में पहुंचे घायलों को बड़े सरकारी अस्पतालों में पहुंचाने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आलोक कुमार और डीसीपी क्राइम राजेश देव भी मौजूद रहे।

पुलिस ने अब तक क्या किया?

पुलिस ने मामले में अब तक 11 FIR दर्ज की हैं। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स शांति कायम करने के मकसद से फ्लैग मार्च कर रही हैं। गृह मंत्रालय ने IPS एसएन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त कर दिया है। फिलहाल वो CRPF में ADG के पद पर तैनात हैं। सीआरपीएफ में तैनाती से पहले वो दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.