Categories: IndiaNews

पुलवामा हमला: डाकू मलखान सिंह ने कहा, सरकार इजाजत दे तो बोल देंगे पाकिस्तान पर धावा, लगा देंगे होश ठिकाने

पुलवामा आतंकी हमले में 40 CRPF जवानों की शहादत के बाद देश में गुस्सा है। लोग पाकिस्तान से बदला लेने की बात कर रहे हैं। हर कोई अपने तरीके से पाकिस्तान पर गुस्सा निकाल रहा है।

गुस्सा जाहिर करने की इसी कड़ी में दस्यु सरगना मलखान सिंह का बयान आया है। डाकू मलखान सिंह ने तो पाकिस्तान के होश ठिकाने लगाने की बात कह दी है। मलखान सिंह ने कहा कि अगर सरकार इजाजत दे तो अपने साथियों के साथ मैं पाकिस्तान पर धावा बोल दूंगा और उसके होश ठिकाने लगा दूंगा।

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के लिए मलखान सिंह एक कार्यक्रम में कानपुर गए थे। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश में 700 बागी बचे हैं। अगर सरकार चाहे तो बिना शर्त, बिना वेतन हम बॉर्डर पर देश के लिए मर मिटने को तैयार हैं। हमने 15 साल बीहड़ों में कथा नहीं बांची है। मां भवानी की कृपा रही, तो मलखान सिंह का कुछ नहीं बिगड़ेगा। हां, पाकिस्तान को जरूर धूल चटा दूंगा। उसको उसकी औकात दिखा दूंगा।”

यही नहीं मलखान सिंह ने ये भी कहा कि हमसे लिखवा लिया जाए कि हम मारे जाएं तो कोई जुर्म नहीं। बचा हुआ जीवन हम लगाने को तैयार हैं। अगर इसमें पीछे हट जाए तो नाम मलखान सिंह नहीं।

एक वक्त था जब बीहडडों में डाकू मलखान सिंह का खौफ था। उसके खौफ से लोग थरथर कांपते थे। 1982 में मलखान सिंह ने हथियार डाल दिए थे और अध्यात्मिक मार्ग अपना लिया था। जिस वक्त डाकू मलखान ने सिंह ने सरेडर किया था, उस वक्त अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

gurubhai121

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.