मनमोहन सिंह को PM Modi समेत कई हस्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई, उनकी इन खूबियों के विरोधी भी रहे हैं कायल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को अपना 87 जन्मदिन मना रहे हैं। मनमोहन सिंह को पीएम मोदी, राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उनके जन्मदिन पर आइए हम डॉ. मनमोहन सिंह जी की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्वीकार करते हैं। उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैं आने वाले वर्षों में उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।”

राज्यसभा सदस्य और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को 87 साल के हो गए। अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ मनमोहन सिंह, साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की खूबियां:

मनमोहन सिंह की खूबियों के विरोधी भी कायल रहे हैं। सौम्य स्वभाव के डॉ. सिंह अर्थव्यवस्था पर मजबूत पकड़ रखते हैं। आज जब देश में अर्थव्यवस्था की हालत पतली है तो उनकी कमी सरकारों को खल रही होगी। ये मनमोहन सिंह की खूबियां हैं कि जब उन्होंने मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी बातें रखीं तो मोदी सरकार भी उनकी बातों को काट नहीं पाई।

एक बार पूर्व चीफ जस्टिस ठाकुर ने कहा था कि मनमोहन सिंह की बड़ी खूबी ये है कि वह लोगों की सुनते हैं और यहां तक कि वो अपने विरोधियों की भी सुनते हैं। उहोंने ये भी कहा था कि मुझे लगता है कि अगर मनमोहन सिंह न्यायाधीश होते तो मुझसे बेहतर न्यायाधीश होते।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.