Categories: IndiaNews

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने खोली मोदी सरकार की पोल, बता दिया क्यों भंग की विधानसभा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग करने पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार सज्जाद लोन  की सरकार बनवाना चाहती थी।

राज्यपाल ने यहां कथित रूप से 24 नवंबर को एक आयोजन में कहा, “मैं इसे एक बार और स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अगर मैंने दिल्ली की ओर देखा होता तो मैं पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन की सरकार बनवा देता और इतिहास में मैं एक बेईमान आदमी के रूप में जाना जाता।”

मलिक ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा को भंग करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा, “यही कारण है कि मैंने मुद्दे को ही खत्म कर दिया। जो लोग मेरी निन्दा करना चाहते हैं, वे तो करेंगे ही। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि मैंने जो किया, सही किया।”

बाद में सीएनएन न्यूज18 से बातचीत में मलिक ने कहा कि उन्होंने जो भी किया, सही किया। साथ ही, उन्होंने इससे इनकार किया कि दिल्ली (केंद्र सरकार) ने विधानसभा को भंग करने के फैसले में हस्तक्षेप किया था। उन्होंने कहा, “सज्जाद लोन के पास संख्या बल था। जाहिर है कि दिल्ली उनका पक्ष लेती।”

राज्यपाल ने दावा किया कि पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने उनसे संपर्क करने के ‘गंभीर प्रयास’ नहीं किए। उन्होंने कहा, “आप केवल फैक्स या ट्वीट कर सरकार नहीं बना सकते। वे जम्मू क्यों नहीं आए? उन्होंने मुझे फोन क्यों नहीं किया?”

राज्यपाल ने 21 नवंबर को विधानसभा को भंग कर दिया, जब पीडीपी ने कांग्रेस के समर्थन और नेशनल कांफ्रेंस के बाहर से समर्थन से सरकार बनाने का दावा किया था। इसके तुरंत बाद सज्जाद लोन ने भी भारतीय जनता पार्टी और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विद्रोही विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का जवाबी दावा किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

7 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

7 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.