सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जमीन घोटाला केस में दोनों के खिलाफ हरियाणा सरकार ने जांच की इजाजत दे दी है।
गुरुग्राम पुलिस आयुक्त केके राव ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य के खिलाफ कथित जमीन घोटाला मामले में आगे की जांच की अनुमति दे दी है। राव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “गुरुग्राम पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद हमने राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी। अधिकारियों ने हमें अनुमति दे दी है, इसलिए हम कथित भूमि घोटाले की आगे की जांच कर रहे हैं।”
पुलिस ने वाड्रा, हुड्डा और अन्य के खिलाफ एक सितंबर को खेड़की दौला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। यह मामला तावडू निवासी सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शर्मा ने आरोप लगाया था कि वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटलिटी ने लोगों व सरकार को धोखा दिया है।
इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 (साजिश रचने) व 467, 468, 471 (जालसाजी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। हरियाणा में बीजेपी की सरकार के सत्ता में आने के बाद सरकार ने जमीन घोटाले की जांच के लिए 14 मई, 2015 को एक सदस्यीय आयोग का गठन करते हुए न्यायमूर्ति एसएन ढींगरा को जांच का जिम्मा सौंपा था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.