Blog

JNU विवाद पर गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

CAA और जेएनयू विवाद को लेकर हो रहे प्रदर्शन को लेकर देश के गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बयान दिया है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कुछ लड़कों ने भारत विरोधी नारे लगाए। गृहमंत्री ने कहा कि जिसने भी ‘भारत तेरे टुकड़े हों एक हजार, इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह’ के नारे लगाए उनको जेल में डालना चाहिए या नहीं। गृहमंत्री ने कहा कि जो भी देश विरोधी नारे लगाएगा, वह जेल में होगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जैसे नेता ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाने वालों को बचाने की बात करते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि जब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो केजरीवाल ममता और राहुल ने हमसे सबूत मांगे। अब यही लोगों को लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। शाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि जो हिंदू पाकिस्तान में रह गए हैं, वे जब चाहे भारत आ सकते हैं। यही बात जवाहर लाल नेहरू ने भी कही थी, लेकिन जब आज हमने इसको लेकर कानून बनाया, तो राहुल, सोनिया समेत पूरा विपक्ष हमारा विरोध कर रहा है।

पाकिस्तान पर शाह अटैक

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुए हमले को लेकर अमित शाह ने कहा कि वो लोग ग्रंथी की बेटी को उठाकर ले गए। पाकिस्तान में गैर मुस्लिमों के क्या हाल है, ये उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि कांग्रेस कितना ही विरोध कर ले, हम उन्हें नागरिकता देकर रहेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

4 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

4 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

4 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

4 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.