इन 10 बातों का ख्याल रखें, कोरोना के संक्रमण से रहेंगे दूर!

पूरी दुनिया के साथ ही देश में कोरोना का मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1100 के करीब पहुंच गई है। जबिक इस वायरस से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बताते हैं किन 10 बातों का ख्याल रख कर आप कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं।

1. सबसे पहले तो ये कोशिश करें कि आप घरों से बाहर ना निकले। लॉकडाउन का सही से पालन करें।

2. अगर किसी वजह से बाहर जाना पड़े तो घर में एंट्री करने से पहले जूते घर के बाहर ही उतारें।

3. घर के अंदर आते ही सबसे पहले गाड़ी की चाबी, पर्स वगैरह को सुहक्षित जगहों पर रख दें जहां कोई दूसरा उसे ना छू सके।

4. कई लोगों का काम ऐसा होता है कि उन्हें लॉडाउन में भी बाहर जाना पड़ता है। ऐसे लोग घर में घुसने के बाद नहा लें।

5. कोशिश ये कीजिए कि जिन कपड़ों को आप पहन कर गए थे। उन्हें धुल दें, क्योंकि ये मुमकिन है कि आप के कपड़े उन सतह को टच किए हों जहां कोरोना का वायरस हो।

6. कहीं भी जाने या आने पर इस बात का ख्याल रखें कि डोर बेल को हाथ से नहीं बल्कि टूथ पिक से प्रेस करें।

7. वक्त-वक्त पर आप अपने मोबाइल फोन सैनेटाइज करते रहें। साथ ही अपने हाथों को धुलते रहें।

8. बाहर से लाए सामान को अच्छे से सैनिटाइज करिए. सब्जियां हैं तो उन्हें अच्छे से धो लें. यदि कोई सामान है तो उसे टिश्यू या कपड़े की मदद से सैनिटाइज कर सकते हैं।

9. कोशिश कीजिए कि घरों से बाहर निकलते वक्त यूज एंड थ्रो ग्लव्स पहन कर जाएं। आप उसे भी घर में घुसने से पहले उतार दें।

10. किसी भी तरह की खांसी, ज़ुकाम, बुखार या गले में तकलीफ होने पर फौरन डॉक्टर को दिखा लें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.