उत्तराखंड की धरती पर होने वाला है सबसे बड़ा सैन्य ‘युद्ध’, भारत और इस देश के सैनिक लड़ेंगे

भारत और कजाकिस्तान का संयुक्त युद्ध अभ्यास गुरुवार से शुरू होगा। ये युद्धाभ्यास उत्ताखंड के पिथौरागढ़ में सेना के मैत्री मैदान में होगा। मिलिट्री एक्सरसाइज के लिए कजाकिस्तान के 60 सैनिकों का दल पिथौरागढ़ पहुंच चुका है।

इस युद्ध अभ्यास में करीब 200 सैनिक हिस्सा लेंगे। इंडिया की तरफ से दो राजपूत रेजीमेंट जोशीमठ के जवान युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। एक्सरसाइज की शुरुआत 3 अक्टूबर को सुबह साढ़े 11 बजे होगी। सबसे पहले उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। ये युद्ध अभ्यास 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान हर दिन अलग-अलग तरह की मिलिट्री एक्सरसाइज होगी।

मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान दोनों देशों के सैनिक आतंकी घटनाओं से निपटने का भी अभ्यास करेंगे। सैनिकों को जंगल, पहाड़ियों और घरों में छिपे उग्रवादियों और आतंकियों को मार गिराने का ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही जवानों को विषम भौगोलिक परिस्थितियों में आतंकी घटनाओं से खुद की रक्षा करने की भी जानकारी दी जाएगी।

ये सैन्य युद्ध अभ्यास ना केवल जवानों को आंतकियों से हर हालात में लड़ने की ट्रेनिंग देगा, बल्कि संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच आपसी रक्षा सहयोग को बढ़ाएगा। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मददगार साबित होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

4 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

4 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

4 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

4 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.