अंतरिक्ष में हिंदुस्तान का ये प्लान जानकर ‘फुंख’ जाएगा पाकिस्तान, जल उठेगा ड्रैगन!

अंतरिक्ष में भारत एक और कामयाबी हासिल करने वाला है। जल्द ही भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा। इसरो के चेयरमैन डॉक्टर के सिवन ने इसका ऐलान किया है।

सिवन ने कहा है कि इसरो इस योजना पर काम कर रहा है और ये गगनयान मिशन का अगला स्टेप होगा। डॉ. सिवन के मुताबिक हमें मानव अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना है, इसलिए हमें अपने स्पेस स्टेशन की जरूरत है।

डॉ. सिवन ने कहा है कि अगर हम गगनयान मिशन को तय वक्त में पूरा करते हैं तो भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन जाएगा जो अपने बल पर अपने यात्रियों को स्पेस भेजागा। आपको बता दें कि गगनयान प्रोजेक्ट का ऐलान पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसरो 15 जुलाई को चंद्रयान-2 को लॉन्च करेगा। इससे पहले इसरो प्रमुख ने कहा था कि हिंदुस्तान दिसंबर 2021 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसके लिए गगनयान प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है।
स्पेस स्टेशन क्या है?

स्पेस स्टेशन को ऑर्बिटल स्टेशन भी कहा जाता है। इसको इस तरह से बनाया जाता है कि इसमें इंसानों को रहने के लिए सभी सुविधाएं हों। एक तरह से कहें तो ये अंतरिक्ष में मानव निर्मित ऐसा स्टेशन है, जिससे पृथ्वी से कोई अंतरिक्ष यान जाकर मिल सकता है। इसमें इतनी क्षमता होती है कि इस पर अंतरिक्ष यान उतारा जा सके। इन्हें पृथ्वी की लो-ऑर्बिट कक्षा में ही स्थापित किया जाता है। आपको बता दें कि स्पेस स्टेशन एक तरह का मंच है जहां से पृथ्वी का सर्वेक्षण किया जा सकता है, आसमान के रहस्यों को मालूम किया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.