Categories: IndiaIndia NewsNews

पीएम मोदी की बहुत बड़ी कामयाबी, स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह पर देश को मिलेगा बड़ा तोहफा

2022 में G-20 सम्मेलन भारत में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया है। भारत में अब तक एक बार भी जी-20 का सम्मेलन नहीं हुआ है। इसी साल देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाएगा।

G-20 सम्मलेन में भारत के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। 2022 में देश के 75 स्वतंत्रता दिवस वाले साल G-20 सम्मेलन भारत में आयोजित होगा। अर्जेंटीना में चल रहे जी-20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया है। G-20 के मौजूदा सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने इटली से गुजारिश की थी कि वह 2021 में इस सम्मेलन की मेजबानी करे, ताकि 2022 का मौका भारत को मिले। इटली समेत दूसरे देश इस पर राजी हो गए हैं। इस महत्वपूर्ण समूह की बैठक की मेजबानी मिलने को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। भारत में जी-20 सम्मेलन 2021 में होना था और 2022 में इटली होना था। भारत में अब तक एक बार भी जी-20 का सम्मेलन नहीं हुआ है और जब पहली बार मौका मिला तो भारत ने अपने तरीके से बदलाव कर लिया है।

जी-20 सम्मेलन में शामिल होकर प्रधानमंत्री अर्जेन्टिना से वापस लौट आए हैं। लेकिन ये दौरा भारत के लिए कई मायनों में खास रहा । पहला ये कि भारत 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का समूह को समझा पाया कि अगर अब आतंकवाद से मिलकर नहीं लड़ेंगे तो विश्व बर्बाद हो जाएगा। दूसरा ये कि अमेरिका और जापान के साथ मिलकर त्रिपक्षीय वार्ता हो गई और तीसरा ये कि आजादी की 75वीं सालगिरह पर जी-20 सम्मेलन आयोजित करने का मौका भारत को मिल गयाा।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने वैश्विक और बहुपक्षीय हितों के बड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपनी पहली त्रिपक्षीय बैठक को लेकर जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। आपको बता दें कि आर्थिक और कूटनीतिक मामलों के लिए G-20 काफी अहम संस्था है। यह विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है, जिसमें भारत, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली समेत 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.