प्रज्ञा के बाद बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने बापू का किया अपमान, गांधी के हत्यारे गोडसे को बताया राष्ट्रवादी

बीजेपी नेताओं द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन जारी है। बीजेपी सांसद साध्वी प्रक्षा ठाकुर के बाद अब बीजेपी विधायक ने गोडसे को लेकर बयान दिया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है। प्रज्ञा ठाकुर के बाद उषा ठाकुर ने नाथूराम गेडसे की तारीफ की है। उषा ठाकुर ने बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी बताया है। उषा ठाकुर ने कहा कि गोडसे ने जीवनभर देश की चिंता की। गोडसे का बचाव करते हुए बीजेपी विधायक ने ये भी पूछा कि उस समय क्या परिस्थिति रही जो गोडसे ने गांधी जी की हत्या करने का फैसला किया?

इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को बीजेपी की प्रज्ञा ने बताया देशभक्त, चुनावी मौसम में बीजेपी ने बयान से किया किनारा

लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा बीजेपी संसाद ने गोडसे को लेकर बयान दिया था। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, “नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे।” प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के बाद सियासी भूचाल मच गया था। चूंकि चुनाव था, ऐसे में बीजेपी ने तुरंत खुद को इस बयान से किनारा कर लिया था। साथ ही बीजेपी आलाकमान ने ये आदेश दिया था कि प्रज्ञा ठाकुर सार्वजनिक तौर पर इस बयान को लेकर माफी मांगें। चुनाव और मौके की नजाकत को समझते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांग ली थी।

इसे भी पढ़ें: BJP की प्रज्ञा ठाकुर ने जिस गोडसे को देशभक्त कहा, उसने 30 जनवरी 1948 को ऐसे की थी बापू की हत्या

प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं कभी भी प्रज्ञा ठाकुर को महात्मा गांधी पर दिए गए गए बयान को लेकर माफ नहीं कर पाऊंगा। अब चुनाव खत्म हो चुका है। ऐसे में सवाल ये कि अब बापू को किसकी चिंता है?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.