कश्मीर के मौजूदा हालात पर राज्यपाल मलिक का बड़ा बयान, ‘घाटी में कल क्या होगा, पीएम-गृहमंत्री ने कुछ नहीं बताया’

जम्मू-कश्मीर में मौजूद हालात को लेकर जहां राज्य के लोग असमंजस में हैं, वहीं देश भर के लोग भी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि वहां क्या होने वाला है।

कश्मीर में मौजूदा हालात को लेकर वहां के राज्यपाल सत्यपाल ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा, “घाटी में आज (शनिवार) कुछ खास नहीं होने वाला है। लेकिन कल (रविवार) क्या होगा इसका मुझे भी पता नहीं है। और ये मेरे हाथ में भी नहीं है।” राज्यपल मलिक ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह और राज्य की दूसरी पार्टियों के नेताओं से मिलने के बाद ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि जितने जो भी मुझसे मिला है वो संतुष्ट होकर गया है।

राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। राज्यपाल ने कहा, “मैंने सभी से बात की है। दिल्ली में भी बात की है, लेकिन किसी ने भी मुझे ये संकेत नहीं दिया कि घाटी क्या होने वाला है। कोई कह रहा है कि अनुच्छेद 35ए और 370 का मामला है। कोई कह रहा है कि जम्मू-कश्मीर के तीन टुकड़े होने वाले हैं, लेकिन न तो पीएम मोदी और न ही गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में मुझसे कोई बात की है।”

सत्यपाल मलिक ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी सीमा पार भारत में घुसने की फिराक में हैं। राज्यपाल ने कहा कि यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। आतंकी सीमा पार बैठे हैं और भारत में घुसने की फिराक में हैं। उनमें कुछ आतंकी सुसाइड बॉम्बर हैं। उन्होंने कहा अगर कुछ हुआ तो उसका असर पूरे देश पर होगा, हम इससे बचना चाहते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.