Blog

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ पकड़ा गया पुलिस अधिकारी

बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारी को जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल के दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर एक गाड़ी में जा रहा था।

बताया जा रहा है कि आतंकवादी दिल्ली की ओर जा रहे थे। DSP दविंदर सिंह श्रीनगर अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात थे। दविंदर सिंह को कुलगाम जिले के वनपोह में हिज्बुल मुजाहि‍दीन के आतंकी नवीद बाबू के साथ पकड़ा गया। बता दें कि बाबू पर पिछले साल अक्‍टूबर और नवंबर महीने में दक्षिण कश्‍मीर में 11 गैर कश्‍मीरियों की हत्‍या में शामिल होने का आरोप है जिनमें मजदूर और ट्रक ड्राइवर शामिल थे।

रिपोर्ट के मुताबिक नवीद बाबू पर पुलिस लगातार नजर रख रही थी। और जब उसने अपने भाई को कॉल किया तभी उसके लोकेशन का पता चला। दविंदर सिंह को पिछले साल ही 15 अगस्त को राष्‍ट्रपति पुलिस मेडल से सम्‍मानित किया गया था। पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह और आतंकी नवीद बाबू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने श्रीनगर और दक्षिण कश्‍मीर में कई जगहों पर छापे मारे और भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए। बताया जा रहा है कि हथियार को डीसीपी और आतंकियों ने छुपा रखा था।

जनता का रिपोर्टर की खबर के मुताबिक श्रीनगर के बादामी बाग छावनी इलाके में स्थित दविंदर सिंह के घर से पुलिस ने एक एके-47 राइफल और दो पिस्‍तौल बरामद किया। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी जांच की जा रही है कि आतंकी पुलिस अधिकारी की मदद से दिल्ली क्यों जा रहे थे। बता दें कि दविंदर सिंह शनिवार को ड्यूटी से गैरहाजिर था और उसने रविवार से चार दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दे रखा था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.