जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पुलिसवालों को नहीं भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों की हत्या करना चाहिए।
कारगिल में भाषण के दौरान सत्यपाल मिलक ने कहा कि यही लोग हैं जो जम्मू-कश्मीर को लूट रहे हैं। आगे मिलक ने कहा कि हथियार कभी भी किसी परेशानी का हल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में एक संगठन था, जिसे लिट्टे के नाम से जाना जाता था। उसे भी समर्थन मिला हुआ था, लेकिन वह खत्म हो गया।
इस बयान के बाद राज्यपाल विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘’आज के बाद अगर किसी सक्रिय राजनेता या फिर रिटायर्ड अधिकारी की हत्या होती है तो इसे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के बयान से जोड़ कर देखा जाना चाहिए।‘’
इससे पहले भी कई बार सत्यपाल मिलक के बयान पर विवाद हो चुका है। इस साल जनवरी में मलिक अचानक सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने कहा कि कोई भी आतंकी मारा जाता है तो उन्हें दुख होता है। इससे सिर्फ पुलिस के हिसाब से उपलब्धि बढ़ी है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.