प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना, कन्हैया से याराना, जानिए इन दिनों बेगूसराय में क्या कर रहे हैं जावेद अख्तर

देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों का मतदान हो चुका है। चौथे चरण में बेगूसराय समेत 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

चौथे चरण में सबकी निगाहें बिहार की बैगूसराय सीट पर टिकी हुई हैं। सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार और बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह की वजह से यह सीट हॉट बन गई है। दोनों ही उम्मीदवारों ने इस सीट पर जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। कन्हैया को स्थानीय स्तर पर जो मदद मिल रही है वो तो मिल ही रही है। इसके अलावा अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी कन्हैया को समर्थन कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया की कई ऐसी बड़ी हस्तियां हैं जो कन्हैया को सीधे तौर पर समर्थन कर रही हैं। इनमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर और गीतकार जावेद अख्तर जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल हैं।

इन दिनों जावेद अख्तर मायानगरी से दूर बिहार के बेगूसराय में हैं। इस बात की जानकारी खुद कन्हैया कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रगतिशील विचारों की रक्षा के लिए डटकर खड़े रहने वाले जावेद अख़्तर साहब की मौजूदगी बेगूसराय में हमारे संघर्ष में नई जान फूंक रही है।” खबरों के मुताबिक, जावेद अख्तर साहब बेगूसराय में कन्हैया कुमार का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे हैं। जावेद अख्तर से पहले कन्हैया कुमार के नामांकन के मौके पर अभिनेत्री स्वारा भास्कर बेगूसराय पहुंची थीं।

एक तरफ जहां जावेद अख्तर साहब कन्हैया कुमार को समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है। जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा, “सुनहरे शब्द- 1- मेरे लिए ये चुनाव धर्मयुद्ध की तरह है। 2- वो मेरे श्राप के कारण मारे गए थे। 3- मैं अपने शब्द वापस ले रही हूं, क्योंकि इससे देश के दुश्मनों को मदद मिल रही है। 4- बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में मैंने भी हिस्सा लिया था। 10 में से 10।”

जावेद अख्तर ने इस तरह अपने ट्वीट में बिना नाम लिए प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है। जावेद साहब का ये ट्वीट प्रज्ञा ठाकुर केल उन बयानों को लेकर जिसमें प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिज और मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था।

                            (बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.