झारखंड के दुमका नक्सिलयों से मुठभेड़ में एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं इस एनकाउंटर में 4 जवान घायल हो गए हैं।
मुठभेड़ के दौरान 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घायल जवानों में से एक जवान की हालत गंभीर है। गांभीर रूप से घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया गया है। 3 जवानों को दुमका के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि दुमका के रानीश्वर थाना के कटलिया के पास पुलिस और एसएसबी के जवान संयुक्त अभियान चला रखा है। खबरों को मुताबिक, इलाके में 12 से 15 नक्सली मौजूद हैं। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पिछले 3 से 4 दिनों से नक्सलियों ने डेरा डाल रखा था। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया।
नक्सली हमले में शहीद असम जवान का नाम नीरज क्षत्री है। वहीं मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए एसएसबी जवान का नाम राजेश राय है, जिन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रांची लाया गया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.