झारखंड के सरायकेला में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। जिसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए। शहीदों में 2 ASI और तीन कॉन्सटेबल शामिल है।
गश्त टीम में 6 पुलिसवाले थे। नक्सलियों ने तिरूलडीह में पुलिस की टीम पर उस वक्त हमला हुआ जब वो गश्त करके लौट रही थी। तभी बाइक सवार नक्सलियों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक कुछ नक्सलियों को भी गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली पुलिस की टीम के हथियार लेकर फरार हो गए।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हमले की निंदा की है। रघुबर दास ट्वीट किया, ”सरायकेला में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन। दुख की इस घड़ी में पूरे झारखंड के लोग शहीदों के परिजनों के साथ हैं। हमारी सरकार नक्सलियों को करारा जवाब दे रही है, हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।”
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.