Blog

JNU हिंसा: पुलिस के आरोप पर क्या बोलीं छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के 5 दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को नौ संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। इसमें 2 ABVP और 7 लेफ्ट के छात्र हैं। इसमें जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष का भी नाम शामिल है।

चिह्नित छात्रों को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस ने सभी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस के मुताबिक पूरा विवाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर था। जिसका लेफ्ट से जुड़े छात्र विरोध कर रहे थे। पुलिस ने जिन नौ संदिग्धों की तस्वीर जारी की है उसमें पंकज मिश्रा, आईशी घोष, भास्कर विजय, सुचेता तालुकदार, चुनचुन, कुमार, डोलन सामंता, प्रिया रंजन, योगेंद्र भारद्वाज और विकास पटेल के नाम शामिल हैं। योगेंद्र भारद्वाज यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन हैं।

आइशी घोष ने क्या कहा?

खुद पर लगे आरोप को जेएनयू छात्रसंघ आइशी घोष ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया। हमें पूरा भरोसा है कि निष्पक्ष जांच होगी। हम दिल्ली पुलिस ने नहीं डरते हैं। हम लोग कानून का पालन करेंगे और अपने आंदोलन को शांतिपूर्वक और लोकतांत्रिक तरीके से आगे ले जाएंगे। आइशी घोष ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस मेरी शिकायत एफआईआर के रूप में दर्ज नहीं की गई है। मैंने कोई मारपीट नहीं की है।

इससे पहले शुक्रवार को ही आइशी घोष समेत कुछ छात्रों ने MHRD के सचिव अमित खरे से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए आइशी ने कहा कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि वो मामले में सकारात्मक हस्तक्षेप करेंगे और जल्द ही इस मुद्दे पर एक सर्कुलर जारी करेंगे। हमने मांग की कि जेएनयू के वीसी को तुरंत उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि वो यूनिवर्सिटी नहीं चला पा रहे हैं। हमें ऐसे वीसी की जरूरत है जो नए सिरे से मदद कर सकें और कैंपस में सामान्य स्थिति लाने में मदद कर सकें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.