Blog

JNU में हुए बवाल पर पहली बार क्या बोलीं छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष?

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के 24 घंटे के बाद पहली बार छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष मीडिया के सामने आईं। उन्होंने हिंसा के लिए RSS को जिम्मेदार ठहराया।

आइशी घोष ने आरोप लगाया कि आएसएस की विचारधारा वाले प्रोफेसर्स 4-5 दिनों से उनके आंदोलन को तोड़ने के लिए हिंसा भड़का रहे थे। उन्होंने कहा कि ये हमला पूरी तरह से प्लान था। घोष ने कहा कि गुंडे छात्रों को बाहर निकाल-निकाल कर पीट रहे थे और जेएनयू सिक्योरिटी की हमलावरों से साठ-गांठ थी। आइशी घोष ने यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर को तुरंत हटाने की मांग की।

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा कि यूनिवर्सिटी की संस्कृति को कुचलने की कोशिश की जा रही है, जो सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वो लोग हर रॉड से हमले का जवाब वाद-विवाद और बातचीत के जरिए देंगी। जेएनयू छात्रसंघ के उपाध्यक्ष साकेत मून ने भी आरोप लगाया कि जब जरूरत थी, तब सुरक्षा मौजूद नहीं थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस कॉल करने के दो घंटे के बाद मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस की तरफ से कहा गया कि वो यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंसा की खबर मिलते ही पहुंच गई थी, लेकिन इजाजत नहीं मिलने की वजह से एक घंटे के बाद कैंपस में घुसी।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि 5 जनवरी की शाम कुछ नकाबपोश गुंडे यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गए और छात्रों पर बेरहमी से हमला किया। इस हमले में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत कई छात्र घायल हो गए। जिन में से कई को AIIMS में भर्ती कराया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। लेफ्ट और ABVP के छात्र एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.