कमलेश तिवारी हत्याकांड: तीन गुजरात और दो आरोपी यूपी से गिरफ्तार, इस वजह से की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दफ्तर में घुसकर हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में ATS ने गुजरात के सूरत से तीन लोगों गिरफ्तार किया है।

इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश में हुई है। इस मामले में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पांच लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे कमलेश तिवारी का 2015 में दिया गया एक बयान था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया, “कमलेश तिवारी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई हैं। गुजरात की एक दुकान की मिठाई का डिब्बा मौके पर मिला था। उससे गुजरात कनेक्शन पता चला। तीन संदिग्धों मोहिसन शेख सलीम, फैजान और रशीद अहमल को गुजरात में हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को दफ्तर में घुसकर भगवा कपड़े पहने दो बदमाशों ने कमलेश तिवारी की हत्या कर दी थी। पहले बदमाशों ने कमलेश पर फायरिंग की, जब गोली नहीं चली तो उन्होंने चाकू से कमलेश तिवारी का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.