कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें किपल ने शेयर की हैं। साथ ही मुलाकात के बारे में जानारी भी दी है।
कपिल शर्मा ने ट्वीट कर बताया, “मनमोहन सिंह जी आपका गर्मजोशी से स्वागत करने, सत्कार और अमृतसर की जड़ों के साथ-साथ खासतौर पर हमारे कॉलेज और खाने के बारे में बातचीत करने के लिए शुक्रिया। आप जैसे विनम्र और सरल राजनेता से मिलना और मैम से आशीर्वाद हासिल करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इसके लिए सादर प्रणाम।”
कपिल शर्मा ने मनमोहन सिंह से हुई मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों वे मनमोहन सिंह से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में कपिल शर्मा ने शादी की थी। दिल्ली में उन्होंने रिसेप्शन भी दिया था।
शादी के बाद कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो के जरिए टीवी पर वापसी की है। शो के जरिए वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस को कपिल का ये शो बेहद पसंद आ रहा है। शो के बंद हो जाने से उनके फैंस काफी निराश थे, लेकिन जैसे ही ये खबर आई कि कपिल एक बार फिर अपने शो के जरिए टीवी पर लौट रहे तो उनके फैंस खुशी से झूम उठे। अब उनके फैंस उनके शो का लुत्फ उठा रहे हैं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.