Categories: IndiaNews

कपिल शर्मा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से की मुलाकात, साझा कीं अमृतसर की यादें

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें किपल ने शेयर की हैं। साथ ही मुलाकात के बारे में जानारी भी दी है।

कपिल शर्मा ने ट्वीट कर बताया, “मनमोहन सिंह जी आपका गर्मजोशी से स्वागत करने, सत्कार और अमृतसर की जड़ों के साथ-साथ खासतौर पर हमारे कॉलेज और खाने के बारे में बातचीत करने के लिए शुक्रिया। आप जैसे विनम्र और सरल राजनेता से मिलना और मैम से आशीर्वाद हासिल करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इसके लिए सादर प्रणाम।”

कपिल शर्मा ने मनमोहन सिंह से हुई मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों वे मनमोहन सिंह से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में कपिल शर्मा ने शादी की थी। दिल्ली में उन्होंने रिसेप्शन भी दिया था।

शादी के बाद कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो के जरिए टीवी पर वापसी की है। शो के जरिए  वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस को कपिल का ये शो बेहद पसंद आ रहा है। शो के बंद हो जाने से उनके फैंस काफी निराश थे, लेकिन जैसे ही ये खबर आई कि कपिल एक बार फिर अपने शो के जरिए टीवी पर लौट रहे तो उनके फैंस खुशी से झूम उठे। अब उनके फैंस उनके शो का लुत्फ उठा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.