Categories: IndiaIndia NewsNews

पीएम मोदी Vs कुमारस्वामी: कौन सच्चा, कौन झूठा?

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने पीएम मोदी पर संसद में किसानों की कर्जमाफी पर दिए बयान पर पटलवार किया है। कुमारस्वामी ने पलटवार करते हुए आंकड़े भी दिए हैं।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मूड में दिखे। पीएम मोदी ने 55 साल बनाम 55 महीने का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की अलग-अलग राज्यों की सरकारों को भी आड़े हाथों लिया। कर्नाटक में किसानो की कर्जमाफी का जिक्र करते हुए मोदी ने दावा किया कि वहां की जेडीएस-कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया।

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया था, जिसका फायदा सिर्फ 60 हजार किसानों को ही मिला, जबकि फायदा 43 लाख किसानों को मिलना चाहिए था। इसी तरह प्रध्यप्रदेश और राजस्थान में भी 10 दिनों में कर्जमाफी का दावा किया गया था, लेकिन वहां अभी कागज ही तैयार हो रहे हैं। पीएम ने कहा ”आपने 10 साल में 50-60 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, हर किसान को इसका फायदा नहीं पहुंचा। हमने जो योजना शुरू की है, उसमें 10 सालों में किसानों के खाते में साढ़े 7 लाख रुपये जाएंगे।”

कर्नाटक के सीएम ने आंकड़ों के साथ दिया जवाब

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पीएम के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब दिया। उन्होने ने ट्वीट कर दावा किया कि अभी तक उनके सूबे में 1900 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा चुका है, जिसका फायदा करीब 4 लाख किसानों को हुआ है। कुमारस्वामी ने दावा किया कि फरवरी तक सभी किसानों को कर्ज माफी की पहली किस्त भी मिल जाएगी। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी लोकतंत्र के मंदिर से देश को गुमराह कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कर्नाटक के राज्यवाल वजुभाई वाला ने भी अपने भाषण में कहा था कि सूबे की सरकार ने 31 जनवरी तक 1611 करोड़ रुपये किसानों की कर्जमाफी के लिए जारी कर दिए हैं। इससे 3 लाख 28 हजार किसानों को फायदा मिला है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.