मेलानिया ट्रंप: मॉडल से अमेरिका की पहली लेडी बनने तक का सफर

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति भारत आ चुका है। अगले 36 घंटे डोनाल्ड ट्रंप भारत में रहेंगे। इस दौरान उनका कई कार्यक्रम है। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप भी भारत आई हैं। आपको बताते हैं कि उनकी डोनाल्ड ट्रंप से कैसे मुलाकात हुई।

कब हुई मुलाकात?

मेलानिया ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। वो पेशे  म़ॉडल थीं। उन्होंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मेलानिया का जन्म स्लोवेनिया में 1970 में हुआ था। उन्होंने स्लोवेनियाई मॉडलिंग की शुरुआत की थी। मेलानिया की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से 1998 में न्यूयॉर्क में एक फैशन वीक पार्टी में हुई थी। उस वक्त ट्रंप का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। वो रियल-एस्टेट सम्राट के तौर पर जाने जाते थे। जिस वक्त डानाल्ड ट्रंप की मेलानिया की मुलाकात हुई थी। उस वक्त दो शादियां कर चुके थे। हालांकि उस वक्त दूसरी पत्नी मारला मेपल से उनका तलाक होने ही वाला था। जब दोनों की मुलाकात हुई तो उस वक्त ट्रंप की उम्र 52 साल थी और और मेलानिया 28 साल की थीं।

फोटो: सोशल मीडिया

कहा जाता है कि मुलाकात के एक हफ्ते के बाद ही दोनों की पहली डेट शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें अमेरिका में चर्चा का विषय बनने लगीं। ट्रंप और मेलानिया ने पांच साल रिश्ते में रहने के बाद शादी की। दोनों ने 2004 में सगाई की और 2005 में शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने मेलानिया को 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर शादी का प्रस्ताव दिया था।

डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की शादी का आयोजन बेहद भव्य था। यह शादी पाम बीच पर हुई। इस शादी में कई बड़े चेहरे भी शामिल हुए थे। बिल गेट्स और हिलेरी क्लिंटन ने भी इसमें शिरकत की थी। शादी के एक साल बाद 2006 में मेलानिया अमेरिकी नागरिक बन गईं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया। मेलानिया और डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे का नाम बैरन ट्रंप है।

2016 में बनीं फर्स्ट लेडी

साल 2016 में ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने और मेलानिया अमेरिका की पहली महिला बनीं। राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप अब तक 23 देशों का दौरा कर चुके हैं। भारत, दक्षिण एशिया का दूसरा देश है, जिसके दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप आए हैं। आपको बता दें कि ट्रंप ने पहली शादी इवाना से की थी। उनसे तलाक के बाद ट्रंप ने दूसरी सादी मारला मैपल्स से की। बाद में ट्रंप ने मारला को भी तलाक दे दिया और फिर मेलानिया से तीसरी शादी कर ली।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 month ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 month ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.