लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद, चीन के 43 सैनिक भी मारे गए

लद्दाख में भारत-चीन सीमा से बड़ी खबर सामने आई हैं। भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में करीब 20 भरतीय सैनिक शहीद हो गए हैं, वहीं 43 चीनी सैनिक भी मारे गए हैं।

इससे पहले मंगलवार दोपहर को यह खबर आई थी कि चीनी सैनिकों से झड़प में एक भारतीय आर्मी अफसर और दो जावन शहीद हुए हैं, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। खबरों में यह भी कहा गया है कि यह संख्या और भी बढ़ सकती है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई  के अनुसार, इस झड़प में 43 चीनी सैनिकों के मारे जाने के साथ कई घायल भी हुए हैं।

बता दें कि सोमवार रात को दोनों देशों के सानिकों के बीच झड़प हुई थी। बताया जा रहा है कि यह दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह झड़प सोमवार रात को गलवान घाटी के पास हुई, जब दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रही थी।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया था कि भारत ने हमेशा LAC का सम्मान किया और चीन को भी ऐसा करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि LAC पर कल जो हुआ उससे बचा जा सकता था, दोनों देशों को नुकसान उठाना पड़ा है।

LAC पर हुई हिंसक झड़प के बाद दिल्ली में बैठकों का दौर देखा गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के साथ बैठक की। वहीं, राजनाथ सिंह ने इस मामले की जानकारी पीएम मोदी को फोन पर दी। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम आवास पहुंचकर पीएम मोदी को पूरी घटना की जानकारी दी।

वहीं, मंगलवार को दोपहर को भारतीय सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए। बयान में यह भी कहा गया कि इस दौरान चीनी सैनिकों को भी नुकसान पहुंचा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.