अगर 30 सितंबर तक आपने नहीं किया ये काम तो रद्द हो जाएगा आपका पैन कार्ड, ऐसे बचाएं

पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने लिंक नहीं किया तो आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

इसी महीने के 30 सितंबर तक पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य है। आयकर विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि अगर 30 सितंबर के बाद जो भी पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं पाए गए वो रद्द हो जाएंगे। ऐसे में आपके पास अपने पैन कार्ड को बचाने के लिए सिर्फ 6 दिन का वक्त है। जो पैन कार्ड रद्द हो जाएंगे उनका इस्तेमाल किसी भी लेनदेन में आप नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वो पैन कार्ड अमान्य हो जाएंगे।

सरकार ने फिलहाल ये साफ नहीं किया है कि एक बार जो पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिए जाएंगे उन्हें समय सीमा के बाद भी रि-एक्टिवेट किया जा सकेगा या नहीं। 31 मार्च को जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने कहा था कि अगर किसी के पास पैन और आधार कार्ड दोनों है, तो उन्हें लिंक कराना जरूरी है। इस साल की शुरुआत में हाई कोर्ट ने भी पैन कार्ड से आधार को लिंक कराना अनिवार्य बनाते हुए आयकर अधिनियम की धारा 139 एए को बरकरार रखा था।

अपने पैन कार्ड को आधार से ऐसे कराएं लिंक:

  • आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर बायीं तरफ दिए गए लाल रंग के link Adhaar पर क्लिक करें।
  • अगर आपका आयकर अकाउंट नहीं है तो पहले पंजीकरण करें।
  • क्लिक करते ही पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना आधार नंबर, पैन नंबर और आधार के मुताबिक, नाम मुहैया कराना होगा।
  • इसके बाद दिया गया कैप्चा कोड टाइप करें।
  • जानकारी मुहैया कराने के बाद नीचे दिख रहे link Adhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस कदम के बाद आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.